Storm Damage Jharkhand : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम को अचानक आई आंधी तुफान से कई छप्परों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ों के टहनियां हवा के झोंके से टुट कर क्षतिग्रस्त हो गया। आम पेड़ों पर लगे फल गिरकर नष्ट हो गया। सब्जी खेतों पर भी तुफान का असर देखने को मिला। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली , लेकिन कई घरों का छप्पर उड़ गया।
आंधी तुफान से मिलन चौक सितु में प्रदीप दास का खपड़ेल मकान को पुरी तरह ढाह दिया। पुरा खपड़ेल मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रहा की उस समय परिजन उस घर पर मौजूद नही थे , जिससे एक बड़ी घटना टल गया। गृह स्वामी प्रदीप दास ने पंचायत प्रतिनिधि एवं अंचलाधिकारी से आपदा प्रबंधन कि ओर से क्षति मकान का मुआवजा देने का मांग किया है। वहीं अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद ने लोगों से अपील किया है कि आंधी तुफान की स्थिति में कच्चे मकान, टीना सेड एवं पेड़ के नीचे नही रहे । उन्होंने ऐसी स्थिति में सुरक्षित जगहों पर रहने का भी अपील किया।



