Basanti Durga Puja Sodo : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो में बासंती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में श्री श्री बासंती पुजा समिति द्वारा आयोजित काला चांद फाका चांद आर्केस्ट्रा धमाका में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी ,मुखिया नयन सिंह मुण्डा , एएसआई मनिंदर सिंह, नारायण साह ने फीता काट कर किया।

वहीं दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी ने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के साथ ही हास्य कलाकारों द्वारा मनोरंजन का यह अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि रोजगार, पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन भी जरूरी है। वहीं मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने अपने संबोधन में लोगों को जमकर मनोरंजन करने एवं उत्साह के साथ इसका लूत्फ उठाने का अपील किया।
वहीं काला चांद फाका चांद हास्य कलाकार एवं आर्केस्ट्रा धमाका के विचित्रा अनुष्ठान से खचाखच भरे दर्शकों का मन मोह लिया। भीड़ इस कदर उमड़ पड़ा कि बाइक रखने का गैरेज में जगह कम पड़ा । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन एवं आयोजन समिति को बैरिकेडिंग करना पड़ा।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर इन्द्रजीत प्रामाणिक, राधा गोविंद साहू,लालू हजाम, गणेश दास,अंशुमान साहू, फाल्गुनी पांडे, निखिलेश पांडे,अतीकाई दास,रेंगटु गोप आदि उपस्थित थे।



