Ranchi । Jharkhand में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 30 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कुहासा छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।
इन जिलों में छाएगा घना कुहासा
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और संताल परगना के जिलों में सोमवार को कुहासा रहेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।
डालटनगंज में पारा 30 डिग्री के पार
डालटनगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब है। यहां तापमान में सामान्य से करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बारिश का दौर हुआ थमने का अनुमान
राज्य के कई जिलों में बीते दिनों बारिश देखने को मिली थी। लेकिन सोमवार से मौसम साफ रहेगा। बारिश के कारण राजधानी रांची समेत अन्य जिलों का प्रदूषण स्तर नियंत्रित हुआ है। दूसरी तरफ, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बारिश के चलते एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है।