विदेशी पर्यटक ने मानभूम छऊ और शिकारी नृत्य की बारिकियों से हुए अवगत
French tourists at Nataraj Kala Kendra Choga – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव में रविवार को फ्रांस के पर्यटक पहुंचे और मानभूम छऊ कला और शिकारी नृत्य का बारिकी को समझने का कोशिश किया। नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने छऊ का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने विदेशी पर्यटकों को मनमोहक मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध छऊ का प्रदर्शन कराया।

नटराज कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने फ्रांस से आए पर्यटकों को मुखौटा,साज सज्जा एवं ढोल,नगाड़े और सहनाई के संबंध में भी जानकारी दिया। पर्यटक ने मुखौटा का भी अवलोकन किया व इसका निर्माण में लगे आवश्यक सामग्री का अवलोकन कर जानकारी लिया। मानभूम छऊ नृत्य कला और शिकारी नृत्य का प्रदर्शन देख आत्म विभोर हुए।

वही विदेशी पर्यटक ने प्राचीन कालीन सीता पांज मंदिर का भी भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से क्षेत्र के लोगों से जानकारी हासिल की। मौके पर विदेशी मेहमान गिसले बुसन,गाइडर एडम इमाम, नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो,ईचागढ़ उप प्रमुख दीपक कुमार साव, अनाथ महतो आदि कलाकार उपस्थित थे।



