Ho Tribe Youth Organization (प्रकाश कुमार गुप्ता) : आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के संगठन विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत सरायकेला प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। यह अभियान गायत्री भवन, सरायकेला से अनुमंडल उपाध्यक्ष तारामनी बांदिया के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में आदिवासी “हो” समाज महासभा की नियमावली के तहत सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।
नवगठित प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रखंड अध्यक्ष: धानेश्वर गगाराई
प्रखंड उपाध्यक्ष: मनु पुरती
प्रखंड सचिव: पंडु पुरती
प्रखंड कोषाध्यक्ष: जम्बी हेस्सा

नवचयनित पदाधिकारियों को अनुमंडल एवं जिला कमिटी के सदस्यों द्वारा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, जनजागरूकता और युवाओं को सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।
बाबा साहेब की जयंती पर पुष्प अर्पण
अभियान के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी श्रद्धा से मनाई गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। साथ ही, समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी को संगठित रूप से निभाने का संकल्प लिया गया।
प्रमुख उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिजुई, उपाध्यक्ष सुखराम सोय, सचिव रानी बोदरा, अनुमंडल अध्यक्ष गोबिन्द हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष तारामनी बंदिया, टाटा चातर, दीपक बोयपाई, मानकी-मुंडा संघ के जिलाध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश गागराई, हीरामुनी बानसिंह, पायल सुरीन, गोनो हेस्सा, चोकरो मुंडरी, सुमीमाई पुरती, सुष्मिता पाड़ेया, शुरूमाई पुरती और जानो देवगम आदि।
इस पुर्नगठन और जागरूकता अभियान ने आदिवासी “हो” समाज के युवाओं में संगठन के प्रति एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना का संचार किया है।