Ichagarh BRC Farewell Ceremony : ईचागढ़ बीआरसी भवन में सोमवार को विदाई सह समारोह का आयोजन किया गया ,इस सम्मान समारोह में ईचागढ़ प्रखंड के पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह तथा वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही । आज की इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ,वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार एवं बीर सिंह मुंडा, संकुल साधन सेवी भुवनेश्वर महतो को बुके और फूल माला देकर स्वागत किया गया तथा ईचागढ़ प्रखंड में नवनियुक्त सहायक आचार्य को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह एवं संजय कुमार जोशी द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।
इस समारोह में देवेंद्र नाथ साहु ,हेमंत कुमार महतो ,भोजोहरी महतो, ब्रजमोहन यादव ,संतोष कुमार महतो ,घनश्याम महतो ,सुमन चंद्र हालदार ,जयनंदन सिंह मुंडा, विनय उरांव ,पुस्तम हजाम, सुभाष दत्ता,अजीत हजाम,करम सिंह मुंडा, गोलक सिंह मुंडा,सीताराम प्रामाणिक,राजेंद्र रवानी, शिव शंकर सिंह मुंडा, अमिताभ स्वांसी ,इंदिरा हेंब्रम, रजनी त्रिपाठी, हेमा देवी ,शाहिद हुसैन ,राजेश महतो आदि के साथ-साथ प्रखंड की बहुत सारे शिक्षक और शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे ।
आज के कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह द्वारा कहा गया की सभी ईमानदारी से काम कीजिए, कभी भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी ।ईचागढ़ प्रखंड के वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी के द्वारा कहा गया कि जहां भी मेरी सहायता की आवश्यकता होगी मैं हमेशा आप लोगों को सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा। पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विदाई दिया गया एवं नये पदाधिकारी का स्वागत किया गया।



