Ichagarh illegal opium cultivation – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मैसड़ा एवं बुरूहातु गांव के जंगल झाड़ी में लगे करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम खेती को ईचागढ़ पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। अफीम खेती पर ट्रैक्टर चलाकर अफीम के पौधों को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे के नेतृत्व में जिला जैप के जवानों ने अफीम खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अफीम खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि करीब 5 एकड़ जमीन पर लगे अफीम खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया एवं खेती करने वाले को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने थाना क्षेत्र में अफीम खेती करने वाले किसानों को अफीम खेती नहीं करने और वैकल्पिक खेती को अपनाने का अपील किया। उन्होंने अफीम खेती के दुष्प्रभाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अफीम खेती का पता लगाया जा रहा है।
जिस गांव में किसान अफीम खेती किया है,वह स्वयं नष्ट कर दें, अन्यथा पुलिस द्वारा नष्ट कर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफीम खेती के खिलाफ लगातार नष्टी करण अभियान जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बीहड़ गांवों में धड़ल्ले से अफीम खेती किया जा रहा है और प्रशासन के चेतावनी के बाद भी लोग अपने अफीम खेती को नष्ट नहीं कर रहे हैं, जिससे पुलिस को सख्ती बरतनी पढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अफीम खेती नष्ट नही करने वाले पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा।