Ichagarh Khalihaan Fire – ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बसाहातु टोला रोगली में शनिवार को बुधु सिंह मुण्डा का घर के पास खलीहान में अचानक आग लग गई। आग लगने से पुआल चक्की जलकर राख हो गया। गृहस्वामी कुछ समझ पाते तब तक आग पुरे पुआल चक्की को अपने आगोश में ले लिया। चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा । दमकल को भी सुचित किया गया।
दमकल पहुंचने से पहले ही सब आग में स्वाहा हो चुकी थी। हांलांकि ग्रामीणों ने पंपसेट लगाकर एवं पानी ढो ढोकर अगल बगल के घरों को जलने से बचा लिया। बुधु सिंह मुण्डा ने बताया कि करीब 50 हजार का पुआल जल गया।

उन्होंने आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने का मांग किया है। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग लगने का कारणों का जांच में जुटे। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।



