Ichagarh Protest January 21 : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय में 21 जनवरी को भागीदारी पार्टी द्वारा विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धर्ना प्रदर्शन किया जाएगा। धर्ना प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के नेताओं का मुलभुत समस्याओं को लेकर सक्षम पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
भागीदारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूप चांद महली ने बताया कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में आज भी मुलभूत सुविधाओं से लोग वंचित है। उन्होंने कहा कि आवास योजना,लाल कार्ड, विस्थापित समस्याओं से लोग जुझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को भागीदारी पार्टी द्वारा एक दिवसीय धर्ना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग सामिल होकर अपने समस्याओं को प्रखंड कार्यालय में रखने का काम करें। उन्होंने पक्ष एवं विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईचागढ़ में सब पार्टी अपना रोटी सेंकने में लगे हुए हैं। चुनाव के समय ही जन समस्या याद आता है और 4 साल लोगों की समस्याएं उन्हें दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि अब भागीदारी पार्टी जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे।