Ichagarh Sarhul Festival 2025 – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आगसिया में जोहार जाहेर सारना पूजा महली समिति द्वारा 4 था वार्षिक सरहुल महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख गुरू पद मार्डी , पंसस सरला देवी ,अध्यक्ष परेश महली पंसस एआई एस एम जेडब्लूए के प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी, सचिव गुरू चरण महली, संयोजक उमापद पहली आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। विधायक सविता महतो सरहुल में उपस्थित होकर पूजा समिति का हौसला अफजाई किया। उन्होंने सरहुल पूजा में माथा टेककर क्षेत्र की तरक्की का कामना किया।

वहीं नाया सम्बद महली,सोहराई महली,जेठु ,बलराम महली ने आदिवासी रिती रिवाज से बोंगा बुरू, ग्राम देवता आदि का पूजा अर्चना कर गांव की सुख शांति के लिए कामना किया। दिन भर लोगों के बीच भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं महली समाज के उत्थान और एकता विषय पर परिचर्चा किया गया। रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र के तामराड़ा के द्वारा सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया गया। रात्रि को बंगाल के पुरूलिया जिला के निपेन सहित एवं हेम सिंह महतो के दलों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

वहीं प्रमुख गुरू पद मार्डी ने कहा कि सरहुल एक आदिवासियों का प्राकृतिक पूजा है,जो जल जंगल जमीन को संरक्षित व सुरक्षित रखने का सीख देता है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक के पूजारी है। वहीं अरूण माझी ने सड़क सुरक्षा को लेकर युवा वर्ग को जागरूक किया । मौके पर रमन महली, दुबराज महली,गुरू चरण महली, रंजीत महली,देवलाल महली, अजित, रोहिदास , अनिल सिन्हा,कार्तिक,धनराज,करम, मोतीलाल महली आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Join Whatsapp Group – Click Here