पहली बार हुआ बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
Jharkhand Foundation Day Celebration : सरायकेला-खरसावां के ईचागढ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वीं वर्ष पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा व बाल दिवस मनाया गया।देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और झारखंडी अस्मिता के रंगों से नहा उठा विद्यालय परिसर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में पूरे क्षेत्र के विद्यालयों ने एक स्वर में झारखंड की आत्मा को जीवंत कर दिया।

अलग-अलग दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड प्रांत में एक अविस्मरणीय छाप प्रस्तुत किया।इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों – भाषण, गीत, नृत्य, रंगोली, जनजातीय पकवान, झांकी , निबंध, पेंटिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने झारखंड की परंपरा और शौर्य को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।
.
.
.
.
.
.
.
.


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन से हुआ। वहीं अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद के हर प्रतिभागियों में झारखंड की मिट्टी की सोंधी खुशबू और नई पीढ़ी की चमक झलक रही थी।

सभी उपस्थित लोगों ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी, जनजातीय पकवान, नाटक, नृत्य , सामुहिक भोज और विभिन्न मनमोहन प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। शिक्षक और शिक्षिकाओं का मेहनत रंग लाई और रंग बिरंगी छटाओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

प्रतिभागियों को प्राचार्य मिताली द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।मौके पर प्राचार्य मीताली, चन्द्र प्रकाश यादव, राकेश भरद्वाज, श्वेता खलको, संस्कृति कुमारी लज्या, किशोर कुमार, राहुल देव महतो ,विनीता कुमारी ,सुमित्रा कुमारी, ज्योति लकड़ा, देवव्रत पाल ,गुरूचरण सिंह मुण्डा, रामाकांत महतो, दिप्ती कुमारी, सोनी रोज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।




