Giants International Convention 2025 (प्रकाश कुमार गुप्ता): 49वें जायंट्स अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन गांधीधाम, गुजरात में गुजरात के गांधीधाम में आयोजित 49वें जायंट्स अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में फेडरेशन-8 के जमशेदपुर, रांची, चाईबासा और गढ़वा समूह के 45 सदस्यों ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सायना एन. सी. ने दीपक शर्मा को सत्र 2025 के लिए पुनः अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
इस अधिवेशन के दौरान फेडरेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा को बेस्ट फेडरेशन प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, चाईबासा समूह को 96 सप्ताह से लगातार आयोजित ‘फीड द नीड’ कार्यक्रम के लिए और नए समूह चाईबासा सहेली के गठन के लिए दो महत्वपूर्ण पुरस्कार दिए गए।
जमशेदपुर समूह को 3 पुरस्कार और रांची समूह को 1 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में निम्न सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई:
•चाईबासा समूह: निमिषा बनर्जी, पम्मी कुमारी, आगताब आलम
•जमशेदपुर समूह: अरुण बकरेवाल, डॉ. हरेश्याम, सतीश सिंह
•रांची समूह: वी. के. कपूर, प्रमोद रंजन
•गढ़वा समूह: ए. के. पाठक, नंद कुमार गुप्ता तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।