Jharkhand U19 Womens Cricket (प्रकाश कुमार गुप्ता) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता कल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में प्रारंभ होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 13 जिले भाग लेंगे, जिन्हें तीन ग्रुप में बाँटा गया है।
ग्रुप-ए में राँची, जमशेदपुर, रामगढ़, देवघर और कोडरमा, ग्रुप-बी में बोकारो, लोहरदगा, गिरिडीह और हजारीबाग, जबकि ग्रुप-सी में धनबाद, सिमडेगा, खूँटी और गुमला की टीमें शामिल हैं। ग्रुप-सी के सभी मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे।

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि टीमों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न होटलों में की गई है, जिसमें होटल शिफा मनोर, सैफरोन सुइट, जे के रेसिडेंसी और होटल आकाश शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता के पहले दिन 17 मार्च को धनबाद का मुकाबला खूँटी से होगा, उसके बाद 18 मार्च को धनबाद का मुकाबला सिमडेगा से, 19 मार्च को गुमला का मुकाबला खूँटी से और 20 मार्च को सिमडेगा का मुकाबला खूँटी से होगा। 21 और 22 मार्च को धनबाद और गुमला के बीच मुकाबले होंगे।

ग्रुप लीग मैचों के बाद, प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिनके मुकाबले 24 मार्च से बोकारो और जमशेदपुर में खेले जाएंगे।