Kalash Yatra Pargama : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा गांव में कल बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्री श्री नवान्न परायण महायज्ञ शुरू किया गया। पारगामा सोलोआना कमिटी के तत्वावधान में आयोजित यह सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान अगले नौ दिनों तक गांव के प्राचीनकालीन शिव मंदिर प्रांगण में अनवरत रूप से चलेगी।
कुकड़ू, चौका, रांची और बाघमुंडी से आमंत्रित कथावाचक अपने-अपने प्रवचनों से भक्तवृंदों में ज्ञान गंगा बहाएंगे। उक्त महायज्ञ का जागरण रात्रि पच्चीस जबकि पुर्णाहुति और कलश विसर्जन अठाईस फरवरी को निर्धारित है। सोलोआना कमिटी सभी श्रद्धालुओं को इस पुण्य का भागीदारी बनने हेतु सादर स्वागत करती है। कल कलश यात्रा के दौरान पुर्व मुखिया मनोरंजन सिंह सरदार, पुर्व उपमुखिया महेश्वर महतो, उपमुखिया महेंद्रनाथ महतो, प्रफुल्ल महतो, कांचन दादू, राकेश कुमार महतो, रवींद्र कुमार नाथ महतो, आशुतोष महतो, जागरु, बिराज, धनपति , उत्तम आदि मौजूद रहे।