Mahavir Akhara Ram Navami Jhanki : प्रखंड क्षेत्र के महावीर अखाड़ा केन्दुआडीह द्वारा शनिवार को रामनवमी का झंडा जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम महावीर झांकी में भाग लिया। केन्दुआडीह से ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर,गौरांगकोचा का भ्रमण करते हुए केन्दुआडीह बजरंगबली प्रांगण में जुलूस को समाप्त किया गया। जुलूस गुजरते हुए हर चौक चौराहों पर लाठी,भाला एवं तलवार का एक से एक हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया।

भक्ति भाव से ओतप्रोत अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने गगनभेदी नारों के साथ झांकी को और रोमांचक बनया। झांकी का संचालन महावीर अखाड़ा के संचालक व संरक्षक गोलोक बिहारी गोप एवं हाराधन महतो ने किया। वहीं गोलोक बिहारी गोप ने बताया कि केन्दुआडीह में 1976 से महावीर अखाड़ा द्वारा राम नवमी को धुमधाम से मनाया जाता है और 50 वर्षों से लगातार भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यहां हर सम्प्रदाय मिलजुल कर अखाड़ा जुलूस को शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। अखाड़ा जुलूस में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किया गया था। मौके पर जुलूस में उप मुखिया शिवनाथ गोप,रेंघु महतो, डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू, सुभाष दत्ता, गंगासागर पाल आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।



