Mahabharat Path Mahayagya : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह स्थित हरि मंदिर में श्री श्री अखण्ड महाभारत साप्ताहिक पाठ महायज्ञ की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हरि मंदिर तिरुलडीह में आयोजित इस महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने तिरुलडीह सुवर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर सिर पर रखकर मंदिर तक पहुंचाया और विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

इस महायज्ञ का आयोजन 31 मार्च से 6 अप्रैल तक किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अखण्ड महाभारत पाठ होगा। समापन के दिन जागरण रात्रि और 7 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं कलश विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा में पंडित वशिष्ठ नारायण पांडेय, पंडित राजू पांडेय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा(रामबालक), और तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



