Ram Navami Cultural Program : प्रखंड क्षेत्र के यांग स्टार ग्रुप दियांडीह द्वारा शनिवार को रामनवमी के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में जुनून रूसिका झुमुर ग्रुप गोपीपुर मनोहरपुर के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। झुमुर ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक झुमुर संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। झुमर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर लोगों को जमकर झुमाया।
नृत्य का एक झलक पाने को लोग आतुर देखें गए। वहीं पुरूलिया पलमा के उस्ताद हेम चन्द्र महतो एवं चुरूहातु कोटशीला के उस्ताद अजीत कुमार एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मौके पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,पंसस प्रतिनिधि अनाथ महतो, श्रीकांत महतो, ताराचंद महतो,विमल महतो बुद्धेश्वर,अरिन्द्र ,संजय, आस्तिक,सुफल चन्द्र,पालटन महतो आदि उपस्थित थे।



