Sabita Mahto Jharkhand Committee : झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है। यह गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, समिति की सभापति के रूप में पुनः ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो को नियुक्त किया गया है।
वहीं समिति के अन्य सदस्यों में श्री कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), श्री प्रदीप प्रसाद, श्रीमती रागिनी सिंह तथा श्रीमती निसात आलम शामिल हैं। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। मालूम हो कि 2025-26 में भी विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति थे। उक्त बात की जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।



