Saraikela Road Accident (Jagdish Sao) – सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर साहेबगंज के समीप मंगलवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गम्हरिया के सिंह नारायणपुर निवासी सहदेव भारती एवं दीनू गोप सहित साइकिल सवार छोटा काकड़ा गांव निवासी खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छोटा कांकड़ा गांव के रहने वाले खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपेई पेटुवा ढाबा में काम करते है। और ड्यूटी के लिए साइकिल से पेटुवा ढाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया के सिंह नारायणपुर निवासी सहदेव भारती और दिनु गोप बाइक से राजनगर से सरायकेला होते हुए वापस गम्हरिया अपने घर की ओर लौट रहे थे।
साहेबगंज के समीप बाइक द्वारा साइकिल को पीछे से टक्कर मारे जाने से उक्त घटना घटी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से रोड एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।