JMM Tribute to Sudhir Mahto / Saraikela : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी सुधीर महतो की 11 वीं पुण्यतिथि पर झामुमो नगर कार्यालय,सरायकेला में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई…सबसे पहले स्वर्गीय सुधीर महतो की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह जिला संयोजक मंडली सदस्य भोला महांती ने दिवंगत आत्मा को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो अपना पूरा जीवन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए समर्पित थे,वे एक संघर्षशील,ईमानदार,कर्मठ,जुझारू नेता थे,उनके निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति, पूर्व केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य सुधीर महतो ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो वीर शहीद निर्मल महतो के अनुज थे,

उनका पूरा परिवार का झारखंड अलग राज्य निर्माण में अहम भूमिका है उक्त अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष सह संयोजक मंडली सदस्य शंभू आचार्य,केदार अग्रवाल,श्रीधर सिंहदेव,शहजाद आलम,उमेश भोल,तपन कामिला,संजय होनहागा,दुबराज पूर्ति,बुधराम कुरली,सुभाष महतो,राहुल आचार्य,सुमन पति,नदीम,गौतम नायक,अनिरुद्ध प्रामाणिक,सूरज सिंह,पंकज साहू,वीरेंद्र केराई,कुणाल साहू सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।