Chaibasa Blanket distribution to elderly (प्रकाश कुमार गुप्ता) : शीतलहर की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मतकमहातु पंचायत में बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच कंबल वितरण आरंभ कर दिया गया है। सोमवार को मतकमहातु पंचायत अंतर्गत कमारहातु ग्राम मुंडा बिरसा देवगम के प्रांगण में 50 जरुरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम और पंसस दीनबंधु देवगम के हाथों किया गया। इसी तरह टुंगरी क्षेत्र सहित पूरे मतकमहातु पंचायत के जरुरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में कृष्णा देवगम,सुरजा देवगम,हरिश देवगम आदि उपस्थित थे।