Ichagarh Maha Shivratri 2025 – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना परिसर में भव्य शिव रात्रि, बारात जुलूस को लेकर तैयारी जोरों पर है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का सबसे भव्य शिव रात्रि ईचागढ थाना परिसर में मनाया जाता है। जहां क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हजारों लोग शिव रात्रि में शरीक होते हैं।
विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को महा शिव रात्रि का आयोजन धुमधाम से किया जाएगा। शिव बारात का भव्य जुलूस निकाला जाता है जहां गाजे बाजे के साथ पुरे टीकर बस्ती का भ्रमण करते हैं और लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है। आम से खास तक महा शिवरात्रि का आयोजन पर उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। मौके पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, एएसआई धनंजय शर्मा, नारायण साह, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार माझी, सचिव अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, विनोद वर्मा, लालू हजाम, अमित सिन्हा , ललित घोष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।