CM Livestock Development Scheme – सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत पशु पालक किसानों के बीच एक सौ बकरी बकरा का वितरण किया गया। पशु वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य जोतिलाल मांझी, बीडीओ एकता वर्मा , पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर हरे लाल महतो उपस्थित थे।
वहीं पशु पालन पदाधिकारी हरे लाल महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 20 लाभुकों के बीच 20 युनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रति लाभुकों को 4 बकरी एवं 1 बकरा दिया गया। लाभुकों के बीच गमला एवं पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया। बीडीओ एकता वर्मा ने लाभुकों को पशुपालन के संबंध में जानकारी दिया। रख रखाव, पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देते हुए सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का भी जानकारी दिया।