HPV Vaccination Ichagarh CHC : सोमवार को ईंचागढ़ सिएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा के द्वारा एक अप्रैल से 30 जून 2026 तक चलने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन का उद्घाटन टीका लगाकर एवं डीजीटल टीकाकरण प्रमाणपत्र देकर किया।इस दौरान सभी सीएचओ,एएनएम एवं सहिया दीदी उपस्थित थे। डॉ मुंडा ने बताया कि यह वैक्सीन पूर्व से ही अन्य राज्यों में दिया जा रहा है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है तथा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है।

डॉ मुंडा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का यह टीका उन बच्चियों को लगाया जा रहा है जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है और जिनकी उम्र 15 साल से कम है। यह वैक्सीन सिएचसी में दिया जाएगा। डॉ मुंडा ने सभी अभिभावकों से वैक्सीन दिलवाने का अपिल किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीका पूरी तरह निःशुल्क लगाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने सभी सहियाओं को योग्य बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दिन व दिन बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 वर्ष पूर्ण होने एवं 15 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चीयों को टीका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से टिकाकरण शिविर 60 दिन तक चलेगा। मौके पर डॉ अनुपम घोषाल, लेखा पदाधिकारी रौशन झां आदि उपस्थित थे।



