Illegal Sand Transport : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा एम.जी.एम थाना पुलिस बल के सहयोग से दिनांक 08.04.2026 को प्रातः लगभग 03:00 बजे औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान एम.जी.एम थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 04 हाइवा वाहनों ( JH05CJ-5732, JH05BC-8855, JH05BD-7678 एवं JH05CB-0307) को जब्त किया गया। इस संबंध में एम.जी.एम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



