Ayushman Card Distribution Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र स्थित नया बस्ती रोड नंबर-3 के सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 80 बच्चों के बीच आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका की पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार ने बच्चों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए और इस योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह पहल देश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इस मौके पर विद्यालय में कार्यरत रसोइया दीदी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक मेनका सरदार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है और यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सफल हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मनोज राम, भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, बागबेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नजय उपाध्याय, संजय सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत गीरी, उत्तरी बागबेड़ा की मुखिया गौरी टोप्पो, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, राहुल रजक, प्रवीण सिंह, प्रकाश सिंह, पोरेश दा, अंगद पांडेय, विशाल ठाकुर और विशाल कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।





