Ichagarh road construction – ईचागढ़ पुर्वि जिला परिषद क्षेत्र के मैसड़ा गांव मे मंगलवार को 300 फीट फेवरब्लॉक सड़क का विधि पूर्वक शिलान्यास किया गया। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू , जिला मंत्री पाप्पु वर्मा , युवा मोर्चा जिला महामंत्री युधिष्टीर महतो ,मण्डल अध्यक्ष शिशिर प्रामाणिक ,मण्डल महामंत्री खगेंद्र नाथ महतो ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट अनावरण कर किया।

जिला महामंत्री डॉ मुर्मू ने बताया कि सांसद मद से जितु गोप के घर से जदुपति गोप के घर तक 300 फीट फेवरब्लॉक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में वर्षांत के दिनों में ग्रामीणों को आवाजाही में काफी कठीनाई का सामना करना पड़ता है,यह सड़क बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौके पर जदुपति गोप,बिमल महतो, संतोष सिंह ,हीरालाल गोप सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।





