Unknown woman dead body in well – नीमडीह थाना क्षेत्र के सीरका गांव के एक सिंचाई कुआं से मंगलवार को एक अज्ञात युवती की फंदे पर झूलती लाश बरामद किया गया। दुपट्टे का गले पर फंदा लगाया हुआ कुआं के अंदर झुलता सड़ा गला लाश बरामद किया गया। लाश की सुचना मिलते ही नीमडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और हाइड्रा, पोकलेन के मदद से कुएं से लाश को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है।

पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई किया जाएगा, उन्होंने कहा कि लाश सड़ जाने से पहचान भी नहीं हो पा रहा है। लाश की पहचान के लिए सारी प्रक्रिया किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कपड़े में चेकदार गुलाबी रंग का पायजामा,पींक कलर का दुपट्टा एवं सफेद रंग का सलवार कमीज है।

उम्र 20 से 30 वर्ष की युवती प्रतीत होता है। कुआं खेत के अंदर है व उतरने के लिए लंबे पत्थर से सीढ़ीनुमा पत्थरों से नीचे उतरकर दोपट्टा के सहारे आत्महत्या कर ली होगी। पानी के अंदर रहने से सड़ गल गया है। मामले की तहकीकात किया जा रहा है।





