Wild Elephant Terror : जंगली हाथियों का उत्पात दिन व दिन बढ़ते जा रहा है। हाथियों से ग्रामीण अपनी जान ,घर और फसलों को बचाने के जद्दोजहद में रात जाग कर बिताने में मजबुर है। लोगों को अपने परिवार जनों की सुरक्षा को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुकड़ू के लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास उत्तम महतो का घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे धानों को चट कर गया। वहीं मुला महतो का घर का दिवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार हाथियों का उत्पात से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकानों का सही मुआवजा एवं हाथियों का स्थाई समाधान का वन विभाग से मांग किया है।






