ईचागढ़ (School Theft) – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिपड़ी में अज्ञात चोरों ने विद्यालय का मुख्य गेट एवं कीचन सेड का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीनबंधु महतो ने शनिवार को ईचागढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाने का समानों को लेकर फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को विद्यालय आने पर देखा की मुख्य गेट व किचन सेड का ताला टुटा हुआ है। अंदर देखा तो किचन में रखे तीन गैस सिलेंडर, एक सौ स्टील थाली, एक सौ ग्लास , छोटा बड़ा सात डेग ,बाल्टी सहित मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाले सामानों को चोरी कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि करीब 40 हजार का समान चोरी कर लिया गया है, जिससे मध्यान्ह भोजन बनाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि मामले पर जांच किया जा रहा है एवं आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
सरायकेला-खरसावां की अन्य खबरें
जिले की दूसरी खबरों के लिए पढ़ें सरायकेला में चंपाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट और आदित्यपुर में पुलिस की सघन जांच अभियान से जुड़ी रिपोर्ट।
झारखंड की ताजा खबरों और स्थानीय घटनाओं के लिए AKM NEWS के साथ जुड़े रहें।





