CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की विषयवार तारीखों की जानकारी मिल गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस बार लगभग 46 लाख विद्यार्थियों के दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की जानकारी दी गई है।
CBSE Board Exam 2027: 10वीं का टाइम टेबल
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक निर्धारित हैं। प्रमुख विषयों की तारीखें नीचे दी गई हैं:
- 16 फरवरी: पेंटिंग
- 17 फरवरी: गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक
- 18 फरवरी: डेटा साइंस एवं अन्य
- 19 फरवरी: होम साइंस
- 20 फरवरी: एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस एवं उर्दू
- 22 फरवरी: साइंस
- 24 फरवरी: कंप्यूटर एप्लीकेशन, AI एवं IT
- 26 फरवरी: इंग्लिश लिटरेचर एंड कम्युनिकेशन
- 1 मार्च: अरबी, संस्कृत एवं अन्य भाषाएं
- 3 मार्च: हिंदी कोर्स A एवं B
- 5 मार्च: रूसी, पर्शियन एवं अन्य विषय
- 6 मार्च: फ्रेंच
- 8 मार्च: सोशल साइंस
- 9 मार्च: तिब्बती, जर्मन एवं अन्य भाषाएं
CBSE Board Exam 2027: 12वीं की विषयवार परीक्षा तिथियां
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 16 फरवरी: फिजिक्स
- 18 फरवरी: फिजिकल एजुकेशन
- 20 फरवरी: इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी एवं मास मीडिया
- 23 फरवरी: अकाउंटेंसी
- 25 फरवरी: ज्योग्राफी
- 27 फरवरी: केमिस्ट्री
- 2 मार्च: साइकोलॉजी
- 5 मार्च: इंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर
- 9 मार्च: अप्लाइड मैथमेटिक्स एवं मैथमेटिक्स
- 11 मार्च: होम साइंस
- 13 मार्च: हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर
- 16 मार्च: इकोनॉमिक्स
- 19 मार्च: पॉलिटिकल साइंस
- 20 मार्च: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- 25 मार्च: बायोलॉजी
- 27 मार्च: हिस्ट्री
- 30 मार्च: सोशियोलॉजी
- 31 मार्च: कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
- 1 अप्रैल: बिजनेस स्टडीज
- 8 अप्रैल: लीगल स्टडीज
- 9 अप्रैल: रिटेल एवं वेब एप्लीकेशन
10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट अलग से
CBSE ने मुख्य बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी किया है। हालांकि, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल इस डेटशीट में शामिल नहीं है। इसके लिए बोर्ड की ओर से अलग से जानकारी जारी की जाएगी।
CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट कहां से डाउनलोड करें?
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट देखने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देखें।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और विषयवार परीक्षा तिथियों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:






