पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित होगी
Chakradharpur cross country championship 2024 (प्रकाश कुमार गुप्ता): आगामी 22 दिसंबर को चक्रधरपुर के शांति नगर मैदान में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 31 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित हो रही है राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस प्रतियोगिता में अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग 2 किमी, अंडर 18 बालक 6 किमी एवं बालिका 4 किमी ,अंडर 20 बालक 8 किमी एवं बालिका 6 किमी, पुरुष एवं महिला वर्ग में 10 किमी की स्पर्धा होगी। इसमें अंडर 16 में 13-01-2009 से 12-01-2011 ,अंडर 18 मे 13-01-2007 से 12-01-2009 , अंडर 20 में 12-01-2005 से 13-01-2005 एवं 12-01-2007 खेलेंगे 13-01-2005 से ऊपर के जन्म तिथि जिनका होगा वे पुरुष एवं महिला वर्ग में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक में जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं इस प्रतियोगिता में अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र अथवा मैट्रिक मार्कशीट एवं आधार कार्ड साथ में लेकर आएंगे ।इसमें जो चयनित खिलाड़ी होंगे वे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मैं रजिस्ट्रेशन करेंगे जहां से एएफआइ यूआईडी नंबर मिलेगा उसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स द्वारा किया जाएगा । यह प्रतियोगिता सुबह 7:30 बजे शुरू हो जाएगी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 7:00 बजे तक आयोजन स्थल पर होगी रजिस्ट्रेशन फीस₹30 रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक से संपर्क कर सकते हैं।