Ichagarh Fisheries Development – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाकलतोड़ीया नौका विहार स्थल के मत्स्य पालन का अवलोकन करने हिमाचल प्रदेश के मत्स्य निर्देशक विवेक चंदेल एवं सहायक मत्स्य निर्देशक विवेक शर्मा पहुंचे और मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। केज में विभिन्न प्रकार की मछली पालन, पोष्टिक आहार व लागत आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार तुरी ने हिमाचल प्रदेश के निर्देशक को मछली पालन के संबंध में जानकारी दिया। मत्स्य कृषकों द्वारा गर्म जोशी के साथ। स्वागत किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के निर्देशक एवं पदाधिकारियों ने ईचागढ़ नौका विहार से चांडिल डैम नौका विहार तक बोट से ही पहुंचे और दोनों जगहों पर मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

हिमाचल प्रदेश के निर्देशक विवेक चंदेल ने बताया कि झारखंड में केज के माध्यम से चांडिल डैम के ईचागढ व चांडिल में मत्स्य पालन का तकनीकी का जानकारी लिया गया और अवलोकन कर मत्स्य पालन के संभावना को हिमाचल प्रदेश में भी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने से मत्स्य जीवी किसानों का आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यहां के मत्स्य विभाग का सराहना भी किया। मौके पर मछली पालन समिति के गोपाल साहदेव,बाबलु लायेक,संजय आदित्य देव,छोटु लायेक,बापन रजवार , अमित मंडल आदि उपस्थित थे।