Jharkhand Andolankari Certificate Distribution : प्रखंड सभागार में झारखंड राज्य चिन्हित आंदोलनकारियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। वही कार्यक्रम शुभारम्भ से पूर्व प्रखंड परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सबिता महतो, बीडीओ एकता वर्मा, सीओ दीपक प्रसाद और जिला परिषद सदस्य ज्योतीलाल मांझी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ईचागढ़ प्रखंड सभागार में आयोग द्वारा चिन्हित कुल 112 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य हुए इतने दिनों के बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने अलग राज्य के लिए आंदोलन कर चुके आंदोलनकारियों को चिन्हित कर प्रमाण पत्र देने का काम किया, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन कि सरकार प्रमाण पत्र देकर सम्मान दिया है। इसके पूर्व किसी भी सरकार ने झारखंड आंदोलनकारी के संबंध में कभी कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का नाम किसी कारण से छुट गया है, वैसे छुटे हुए आंदोलनकारियों का नाम जोड़ने के लिए आयोग के चैयरमेन से बात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शहीद हुए शहीद के परिजनों को सम्मान देने का काम सरकार करेगी। वही बीडीओ एकता वर्मा एवं सीओ दीपक प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सरायकेला-खरसावां जिला पूरे 25 वर्ष के हो गए।
जिला बनने से पूर्व लोगों को चाईबासा जाना पड़ता था , लोगों को काफी समस्याओं से जुझना पड़ता था।अधिकारियों ने जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुभाष दत्ता ने किया। मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो, डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, अमित सिन्हा, स्वपन कुमार आदित्यदेव,मुखिया किशन किस्कू,समाजसेवी अनिल सिन्हा आदि उपस्थित थे।



