Ichagarh Tipper Trailer Accident – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर टीकर पुल के नीचे एक अनियंत्रित टीप टेलर नदी में गीरा। चालक किसी तरह नदी में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक छलांग लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक नदी में तैरकर किसी तरह नदी से निकला और राहगीरों ने उसे टीकर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हजारीबाग से जमशेदपुर की ओर जा रहा खाली 18 चक्का टीप टैलर पुल तक पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में जा गीरा।

चालक अपने को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया और नदी का धार में बहते हुए कुछ दुर में एक किनारे नदी से घायल अवस्था में निकला ।घटना की सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का तहकिकात शुरू किया। घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। चालक की पहचान हजारीबाग जिला के गरहर थाना क्षेत्र के बरकट्ठा निवासी 28 वर्षीय कृष्णा तिवारी के रूप में हुई है।
चालक कृष्णा तिवारी का इलाज टीकर के एक नर्सिंग होम में किया जा रहा है एवं उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। सीर ,नाक, मुंह एवं हाथ में गंभीर चोट है। टीप टैलर को नदी से बाहर निकालने का अभी तक कोशिश नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे गिरने से टीप टैलर को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ेगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।





