JMM District Committees Meeting (प्रकाश कुमार गुप्ता) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पार्टी की केन्द्रीय महाधिवेशन से पूर्व जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के सफल संचालन और पंचायत/वार्ड समितियों के गठन के साथ-साथ प्रखंड/नगर समितियों के गठन/पुनर्गठन की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम के नेतृत्व में जिला संयोजक मंडली ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक 20 जनवरी 2025 को चाईबासा के परिसदन भवन में हुई।
बैठक में सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करने की रणनीति बनाई गई, साथ ही आगामी 45 दिनों के भीतर जिला के सभी पंचायत/वार्ड समितियों का गठन/पुनर्गठन और प्रखंड/नगर समितियों के गठन के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सभी प्रखंडों और नगरों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनके मार्गदर्शन में यह संगठनात्मक कार्य पूरा किया जाएगा।

समिति गठन में प्रमुख निर्णय यह रहे कि जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगरों के प्रभारी इस प्रकार नियुक्त किए गए:
सोनाराम देवगम – सदर चाईबासा, खूंटपानी, तांतनगर
इकबाल अहमद – चाईबासा नगर
सुभाष बनर्जी – झींकपानी
दीपक कुमार प्रधान – सोनुवा
दिनेश चंद्र महतो – मंझारी
राहुल आदित्य – गुदड़ी
रंजीत कुमार यादव – मनोहरपुर
भुवनेश्वर महतो – चक्रधरपुर
अभिषेक सिंकु – नोवामुंडी
सोमवारी बहान्दा – गोईलकेरा
जगमोहन महाराणा – कुमारडुंगी
दिनेश जेना – चक्रधरपुर नगर
मो० मोजाहिद – मझगांव
विकास गुप्ता – हाटगम्हरिया, टोंटो
अजय कच्छप – आनन्दपुर
इस प्रक्रिया के तहत, प्रत्येक प्रखंड/नगर में जिला के तर्ज पर संयोजक मंडली का गठन किया जाएगा, जो प्रखंड प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी 2025 तक जिला भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 06 से 15 फरवरी तक पंचायत/वार्ड समितियों का गठन पूरा किया जाएगा, और 16 से 28 फरवरी तक प्रखंड/नगर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के आधार पर पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस बैठक में जिला संयोजक मंडली के सदस्य इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, राहुल आदित्य, सुभाष बनर्जी, रंजीत कुमार यादव, अभिषेक सिंकु, सोमवारी बहान्दा, जगमोहन महाराणा, दिनेश जेना, मो० मोजाहिद, विकास गुप्ता और अजय कच्छप उपस्थित थे।