एसआईआर एवं जनगणना को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का दिया गया निर्देश
JMM Ichagarh Workers Meeting : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भुईयाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं।

इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा। बैठक के दौरान एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) एवं आगामी जनगणना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।

बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, सुधीर किस्कू, काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, जिला सचिव महिला मोर्चा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, निताई उरांव, कित्तीवास महतो, सचिव अमित सिन्हा, शंकर सिंह सरदार, युधिष्ठिर मांझी, राजू किस्कू, धर्मु गोप, झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, झामुमो नगर अध्यक्ष सैय्यद सलाउद्दीन, मो नौशाद, बुद्धेश्वर महतो, अरुण टुडू, मोहन कर्मकार, शंकर लायेक, राहुल वर्मा, रतन गौड़, डब्लू, सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।





