JMM Membership Drive 2025 (प्रकाश कुमार गुप्ता) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 25 अप्रैल 2025 को परिसदन भवन, चाईबासा के सभाकक्ष में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं जिला समिति के पूर्ण विस्तार पर विचार-विमर्श करना था।
इस अवसर पर जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य एवं जिला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला समिति के शेष पदों के लिए योग्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों पर विचार किया गया। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई।
विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से नामों का चयन कर उन्हें केंद्रीय समिति को अनुमोदन हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में केंद्रीय सदस्य सह सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, रामलाल मुंडा, जिला उपाध्यक्ष इक़बाल अहमद, दीपक प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, अकबर खान, संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बंदना उरांव एवं जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी शामिल हुए।