Kutam Sarhul Festival Celebration – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम सारना समिति द्वारा सामूहिक आदिवासी सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एएसआईएमजेडब्लूए के प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी, मुखिया प्रतिनिधि दयाल सिंह मुण्डा, ग्राम प्रधान सम्बद सिंह मुण्डा,बीरबल गोप, गणपति गोप, अश्विनी गोप आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जमशेदपुर के अजय कालिंदी एवं दल द्वारा डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डांस कार्यक्रम में लोग जमकर थिरके।
दिन भर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन कराया। वहीं बंगाल के पुरूलिया बराह बाजार के हर गौरी जंगल महल छऊ नृत्य पार्टी एवं बाघमुंडी गोविंदपुर नवयुवक छऊ पार्टी के द्वारा गणेश बंदना, महिषासुर बध, सखी छऊ सहित रामायण महाभारत पर आधारित मानभूम शैली का छऊ का छटा बिखेरी। छऊ कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुसज्जित मुखौटा और पोशाक पहनकर छऊ का प्रदर्शन किया।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी ने अपने संबोधन में कहा कि हम झारखंडियों का पहचान हमारी कला संस्कृति है,जिसे बचाए रखना हम सबों का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा नये जेनरेशन को अपील करते हुए कहा कि नये पीड़ी के युवा पाश्चात्य संस्कृति को ग्रहण करने से बचें और अपने संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन जरूर करें। मौके पर नंदलाल सिंह मुण्डा, संतोष प्रामाणिक, सीताराम सिंह मुण्डा,नव किशोर सिंह मुण्डा,सम सिंह मुण्डा,अजय सिंह मुण्डा आदि सैकड़ो आयोजन कर्ता उपस्थित थे।