MAA YOUTH CLUB DUMRA – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव में MAA YOUTH CLUB डुमरा द्वारा सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर मां सरस्वती की भव्य आराधना की।
डुमरा में पिछले 60 वर्षों से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह आयोजन “बीना पानी क्लब” के नाम से होता था, जिसे वर्ष 2023 में बदलकर MAA YOUTH CLUB नाम दिया गया। इस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से पूजा के साथ-साथ भव्य विसर्जन जुलूस भी निकाला जाता है।
क्लब सदस्यों द्वारा की गई विशेष सजावट
क्लब के अध्यक्ष शेखर सुमन और सचिव सुमन दत्त ने बताया कि इस बार की पूजा में सभी प्रकार की सजावट क्लब के सदस्यों द्वारा अपने हाथों से की गई। इस आयोजन में विशेष रूप से महादेव सिंह मुंडा, लव सिंह मुंडा, त्रिफल सिंह मुंडा समेत अन्य क्लब सदस्य शामिल थे।
तीन पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, डुमरा में सरस्वती पूजा की परंपरा तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। क्लब के सक्रिय सदस्यों में अभिजीत रक्षित, सौरभ सेन, त्रिफल सिंह मुंडा, सुकलाल लोहरा, विष्णु सिंह मुंडा, चंदन लायक, महादेव सिंह मुंडा, नंद किशोर पातर, बसुदेव लोहरा, खादान सिंह मुंडा और लव सिंह मुंडा ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा, और अंत में मां सरस्वती की प्रतिमा को भव्य जुलूस के साथ विसर्जित किया गया। क्लब के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजा मनाई जाएगी।
JOIN WHATSAPP GROUP – CLICK HERE