Mahadev Ghat Makar Sankranti celebrations – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जारगोडीह में सुवर्ण रेखा नदी तट पर अवस्थित महादेव घाट में मकर संक्रांति को श्रद्धालुओं ने आस्था का डुबकी लगाकर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मकर संक्रांति मनाया। प्राचीन कालीन महादेव घाट मकर मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
महादेव घाट में संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया गया। मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने बताया कि सोड़ो जारगोडीह के महादेव घाट में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्राचीन काल से ही लोग मकर संक्रांति को स्नान कर पुजा पाठ करने के लिए दुर दराज से आते हैं। मकर संक्रांति को मकर मेला के रूप में यह प्रसिद्ध है।

उन्होंने कहा कि यहां प्राचीन काल से ही दो शिव मंदिर है और सालों भर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। श्रावण में भी पुरे महिने भक्तों का भीड़ रहता है। मकर मेला में टुसू चौडल आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोग जमकर लुत्फ उठाया।