Mumbai : Music की दुनिया की नायाब सितारा: डीजे चाहत ने रचा नया इतिहास
देश की सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल लेडी डीजे बनीं, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
Mumbai – संगीत जगत में अपनी अनूठी पहचान बना रहीं डीजे चाहत इन दिनों सुर्खियों में हैं। मात्र 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश की सबसे कम उम्र की प्रोफेशनल लेडी डीजे बनकर इतिहास रच दिया है। अपने शानदार कौशल, समर्पण और मेहनत से उन्होंने न सिर्फ डीजे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है।
पिछले सात वर्षों से सक्रिय डीजे चाहत म्यूजिक मिक्सिंग, प्लेलिस्ट निर्माण और डीजे मशीन की मास्टरिंग में दक्ष हैं। उन्हें बॉलीटेक, टेक्नो, पंजाबी और बॉलीवुड जैसे विभिन्न संगीत शैलियों में महारत हासिल है। वह बताती हैं कि एक बेहतरीन परफॉर्मेंस तैयार करने के लिए कई घंटों की मेहनत, हजारों गानों की सुनवाई और बारीकी से बीट्स के चयन की आवश्यकता होती है।
.
.
.
.
.
.
.
.

चाहत का मानना है कि एक अच्छा डीजे केवल मनोरंजन नहीं करता, बल्कि श्रोताओं की भावनाओं को भी समझता है। किसी भी लाइव परफॉर्मेंस में मिज़ाज के अनुसार गानों का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। भावनात्मक गीतों के बाद रॉक या मस्ती भरे गाने तुरंत बजाना सही नहीं होता – यह संवेदनशीलता और समझदारी इस पेशे की असली पहचान है।
चाहत ने डीजे की बाकायदा शिक्षा ली है और इस क्षेत्र में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। वह गिटार और दरबुका जैसे वाद्ययंत्रों की भी अच्छी वादनकर्ता हैं और गायन में भी रुचि रखती हैं। योग, जिम और संगीत सुनना उनके प्रमुख शौक हैं।
भारत और विदेशों में परफ़ॉर्म कर चुकीं डीजे चाहत क्लब, पार्टी, होटल, विवाह जैसे आयोजनों में लगातार परफ़ॉर्म करती हैं। वह इस कार्य को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ कार्य मानती हैं।
अपनी संघर्ष यात्रा साझा करते हुए चाहत कहती हैं – “काम ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन बोझ न लगे, बल्कि आनंद मिले। अपने सपनों को कभी न छोड़ें। मेहनत, लगन और कौशल से न केवल आत्मसंतोष मिलेगा, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता भी संभव है।”
डीजे चाहत की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि यदि जुनून और प्रतिबद्धता हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। बदलते समय में युवा महिलाओं के लिए उनका यह सफर एक प्रेरणास्रोत बन गया है।



