One Nation One Election : आज जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा, महत्व, चुनौतियों और संभावनाओं पर केंद्रित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने किया। संगोष्ठी में झारखंड के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार शुक्ल, श्री मुरलीधर केडिया, श्री विकास सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, श्री अशोक गुप्ता, अरुण सिंह, भाजपा महामंत्री संजीव सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बाबु सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, जिला प्रवक्ता प्रेम झा एवं ज्ञान प्रकाश समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस संगोष्ठी में एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि यह प्रणाली देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बना सकती है। इससे बार-बार के चुनावों पर होने वाले खर्च में भारी कटौती होगी और प्रशासनिक मशीनरी को बार-बार की चुनावी व्यस्तताओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, गैर-सरकारी संगठन (NGO), अधिवक्ता संघ, व्यवसायी संगठन, प्रबुद्ध नागरिकगण एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विषय पर गहन चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ केवल समय और धन की बचत का विषय नहीं है, बल्कि यह देश को एक स्थिर और दीर्घकालिक नीति निर्माण की दिशा में ले जाने वाला कदम है। वहीं, श्री रघुवर दास ने इसे भारत के लोकतंत्र के भविष्य के लिए आवश्यक सुधार बताया और लोगों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।