SONAHATU NEWS (अब्धेश महतो) : जन कल्याण युवा विकास क्लब मारांगकिरी – चरकुडीह के तत्वावधान में अगहन संक्रांति पर्व के अवसर आमटांड़ मैदान में 41 वां एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ संस्थापक अरूण महतो, जमीनदाता वनमाली सिंह मुंडा,मंगल सिंह मुंडा,शोभा सिंह मुंडा,सुखराम सिंह मुंडा, समल सिंह मुंडा,दीपक सिंह मुंडा,सम्बद सिंह मुंडा,विदेशी सिंह मुंडा,विश्राम सिंह मुंडा, सिताई सिंह मुंडा,मुला सिंह मुंडा,डुगरु सिंह मुंडा,सुभाष प्रमाणिक,बुधु सिंह मुंडा एवं मारांगकिरी के ग्रामप्रधान मनसा सिंह मुंडा समाजसेवी अशोक महतो, हिकीम सिंह मुंडा,शंकर साहू,गोपाल पुरान, दीनबंधु सिंह मुंडा आदि ने संयुक्त रूप में खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर किया।टूर्नामेंट में फाईनल मुकाबला जय आदिवासी संजय स्पॉटिंग पंडाडीह एवं एल डी एम एफसी मिलन चौक टीम के बीच खेला गया।जिसमें जय आदिवासी संजय स्पॉटिंग पंडाडीह विजेता व एल डी एम एफसी मिलन चौक उपविजेता बना।वहीं यूनियर स्टार सिकीदिरी एवं मानभूम एफसी तृतीय व चतुर्थ पर रहे।
मुख्य अतिथि गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो,सिल्ली हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार तारकेश्वर महतो एवं जन कल्याण युवा विकास क्लब कमिटी ने संयुक्त रूप में विजेता टीम को नगद 1 लाख 5 हजार एक रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।विशिष्ट अतिथि मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह एवं जन कल्याण युवा विकास क्लब कमिटी के द्वारा उपविजेता टीम को नगद 75 हजार 1 रुपए व ट्राॅफी दिए गए। वहीं तृतीय व चतुर्थ स्थान रखने वाले दोनों टीमों को नगद 35 – 35 हजार रुपए कमिटी की ओर से दिये गये।मौके पर मुखिया सुभद्रा देवी,उपमुखिया प्रतिनिधि मकुंद सिंह मुंडा,धनु नाग, वन विभाग के करमा होरो, समाजसेवी राजेन्द्र महतो, कंचन महतो,हिकिम सिंह मुंडा,डॉ विन्देश्वरी महतो, शंकर साहू,ग्राम प्रधान दीनबंधु सिंह मुंडा,विजय उराँव,अशोक कुमार महतो,गोपाल पुरान,रशोराज नागसेन,रमेश सिंह मुंडा,डॉ विश्वनाथ महतो,निमाई चन्द्र राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।टूर्नामेंट को सफल बनाने में जन कल्याण युवा विकास क्लब कमिटी के संस्थापक अरुण कुमार महतो, बसंत महतो, धर्मेंद्र महतो, निर्मल महतो, जितेंद्र नाथ महतो, खितीश महतो, रंजीत महतो, तापस महतो, केशव चंद्र महतो,पूर्व शिक्षक चन्द्र मोहन महतो,मग्नशाय महतो, प्राणगोबिंद महतो, करुणा महतो,पुरन्दर हजाम, मुकेश महतो,विशेश्वर महतो
सहित जनकल्याण युवा विकास क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।मंच संचालन दिनेश प्रमाणिक व दिनेश महतो ने किया।