Traditional Indian Dance Event – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ प्रखंड क्षेत्र के बिरडीह कालिन्दी टोला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्य क्रम का उद्घाटन मुखिया नयन सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान राजेन सिंह मुण्डा, वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अजय कालिंदी एवं पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

वही पश्चिम बंगाल के झालदा के पुर्णिमा सिंह ठाकुर महिला छऊ नृत्य पार्टी एंव पुरुलिया के अपर्णा महतो महिला सम्प्रदाय छऊ नृत्य दल के द्वारा मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिलाओं द्वारा छौ की प्रस्तुति का एक झलक पाने को दर्शक आतुर देखे गए। मानभूम छऊ नृत्य में गणेश बंदना, महिशासुर बध, कृष्ण लीला ,कीराट किराटीन सहित कई महाभारत ,रामायण पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
वहीं मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने अपने संबोधन में कहा की कला संस्कृति हमारी पहचान है,इसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से गांव की एकता बना रहता हैं। मौके पर अतिथि संतोष सिंह मुण्डा ,बसंत सिंह मुण्डा, तापस कालिन्दी, प्रफूल्य कालिन्दी ,नरेश, राजकुमार, उत्तम कालिंदी, रामधन सिंह मुण्डा आदि सैकङों लोग उपस्थित थे।