Chandil Kandra Road Protest : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चांडिल-कांड्रा रोड की जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया एवं बीडीओ के अनुपस्थित में सीओ को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से चांडिल-कांड्रा सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खुदीराम बोस चौक चैनपुर से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली पदयात्रा* निकाली और प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने चांडिल-कांड्रा रोड के अधूरे मरम्मत कार्य को अविलंब पूरा करने ,तिदिन पानी का छिड़काव , स्पीड ब्रेकर लगाने , तत्काल भारी वाहनों का आवागमन पर रोक लगाने , 40 किमी प्रति घंटा की गति सीमा का साइन बोर्ड लगाने,चैनपुर मुख्य नहर पुल पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने,स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए फुटपाथ का निर्माण किरने का मांग किया है।

आशुदेब महतो व राकेश रंजन व ज्योतीलाल महली ने कहा कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने पर मजबुर है। उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया । मौके पर ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के आशुदेब महतो, राकेश रंजन महतो, कृष्णा चंद्र महतो, नित्यानंद लायक, मनोरंजन कुम्भकार, जयदेव कुम्भकार, ज्योतिलाल महाली, मुखिया सुबोधनी माहली,धीरन गौड़, भुजंग माछुआ, कृष्णा कालिंदी, मंजू गोराई, बेबी दुबे,राजेश दुबे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





