यहां शिव मंदिर का है विशेष महत्व
Chhau Dance Purihensa : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पुड़ीहेंसा गांव में शिव गाजन के उपलक्ष्य में श्री श्री शिव पुजा सोलोआना समिति द्वारा आयोजित शिव पुजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पटमदा व बंगाल के पुरूलिया, बांकुड़ा के बाउल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय संगीत परिवेशन किया । पटमदा के गौउर दास बाउल ,गम्हारिया के वन बिहारी बाबाजी, बांकुड़ा के अर्चना दास, पुरूलिया के बंदना एवं त्रिशा बनर्जी ने भक्ति मय संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं बंगाल के पुरूलिया बाघमुंडी के छऊ उस्ताद जलधर कुमार एवं बलरामपुर के उस्ताद सुदर्शन सिंह सरदार एवं दल द्वारा महाभारत पर आधारित मानभूम शैली का छऊ प्रदर्शन कर महफिल को चार चांद लगा दिया। पूजा समिति के फुलचांद महतो ने बताया कि पुरीहेंसा में आदि काल से बुड़ा बाबा के नाम से शिव मंदिर जगजाहिर है। दुर दराज से लोग अपने रोग मुक्ति के लिए शिवजी के मंदिर में धरना देते हैं और मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने कहा कि शिव गाजन में पारम्परिक नाया द्वारा पुजा अर्चना किया जाता है।

मन्नत पूरी होने से सैकड़ों बकरे का बली भी चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा भव्य और विशाल मंदिर का भी निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम चरण सिंह मुण्डा, वार्ड सदस्य फुलचांद महतो, अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो, रेणुका महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, दिलीप कुमार दास ,परेश चन्द्र महतो, बुद्धेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भिष्मदेव महतो, आशीष महतो आदि उपस्थित थे।





