Elephant Attack Ichagarh : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। शनिवार को हाथियों ने हाड़ात गांव में मां बेटी को कुचलकर मौत की घाट उतार दिया था। शवों का आग ठंडा भी नहीं हुआ कि बुधवार को चुनीडीह गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने चित्तरंजन महतो,भरत ,मकर , हरीपद महतो सहित कई किसानों का रबी फसलों को नष्ट कर दिया। वहीं मुचीराम महतो का घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथियों ने खपड़ेल मकान का छप्पर व दरवाजा को तोड़ कर घर में रखे चावल को भी अपना निवाला बनाया। घर के अंदर हो रहे परिजन किसी तरह भाग कर जान बचाई।ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथियों को गांव से भगाया। मुचीराम महतो ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने एवं क्षतिग्रस्त घर व अनाजों का समुचित मुआवजा देने का मांग किया है।
बताया जा रहा है कि वन विभाग के टीम द्वारा हाथियों को क्षेत्र से भगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हाथी जान बचाकर भागते हुए झुंड से बीछड़ रहा है और आक्रामक हो रहा है, जिससे घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों का स्थाई समाधान करने का मांग किया है, ताकि हाथियों से जान माल का सुरक्षा हो सके ।





