Storm disrupts life Jharkhand – कुकड़ु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह से ही आंधी तुफान और गर्जन के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली तार टुटा पुरे क्षेत्र बीन बिजली का अंधेरे में तब्दील हो गया। साम चार बजे ही आंधी तुफान से अंधेरा छा गया।
जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली वहीं आंधी तुफान से लोगों का काम काज प्रभावित हुआ। लोग घरों में ही दुबके रहे। सादी विवाह में बने पंडालों को भी तेज हवा के झोंके से उजाड़ दिया। मिलन चौक में उमाचरण दास का पुजा भंडार का छप्पर आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया।आंधी तुफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। देर रात तक रूक रूक कर हो रहे बेमौसम बारिश से लोगों को काफी कठीनाई का सामना करना पड़ा।





