Ichagarh Storm Damage – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में आंधी तुफान से तबाही मचाई। आंधी तुफान से नदीसाई पंचायत के रांगाडीह एवं लाल बाजार में जमकर तबाही मचाई। रांगाडीह के कलामनी माझीआन के घर का एस्बेस्टस को उजाड़ दिया। घर के अंदर रहे परिजन किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। वहीं लाल बाजार के फूल कुमारी मुण्डा का टाली खपड़ेल मकान पर एक विशाल पेड़ गीरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सुचना मिलते ही पंसस प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी अनील कुमार सिंह रविवार की सुबह गांव पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी ईचागढ़ को इस संबंध में मोबाइल पर सुचना दिया गया एवं यथा शीघ्र क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा देने का मांग किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे दर्जनों घटना आंधी तुफान से दिखने को मिला, कहां बिजली खंभा टुटा कहीं पेड़ गीरे तो कहीं मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि तत्काल क्षतिग्रस्त मकानों को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थानों पर परिजनों को रहने को कहा गया है। वहीं अंचलाधिकारी दिपक प्रसाद ने लगातार हो रहे आंधी तुफान,ओला वृष्टि और ठनका गीरने का पूर्वानुमान को लेकर लोगों को सतर्क कर रहे है कि आंधी तुफान व मेघ गर्जन के दौरान पेड़ के नीचे, बिजली खंभा के पास और पानी के अंदर या असुरक्षित जगहों से बचें। उन्होंने आंधी तुफान में कच्चे मकानों में भी नहीं रहने का अपील किया।





